कानपुर देहात में बेकाबू बस नहर में गिरी, एक महिला की मौत, 7 यात्री घायल

By: Pinki Mon, 18 Jan 2021 7:10:34

कानपुर देहात में बेकाबू बस नहर में गिरी, एक महिला की मौत, 7 यात्री घायल

उत्तर प्रदेश के कानपुर देहात जिले में सोमवार को एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां मंगलपुर क्षेत्र में एक तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 7 लोग घायल हो गए। जिनको पुलिस ने इलाज के लिए मंगलपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया। सभी यात्रियों को नहर से सकुशल निकाल लिया गया है।

दरअसल, मंगलपुर थाना क्षेत्र में रूरा से एक प्राइवेट बस 37 सवारियों को लेकर झींझक के लिए रवाना हुई थी। लेकिन रास्ते में पड़ने वाली जुरिया नहर के पास अचानक वह संतुलन खो बैठा। जब तक ड्राइवर संभल पाता बस नहर की दीवार को तोड़ते हुए नहर में पलट गई। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने राहगीरों की मदद से सवारियों को बाहर निकाला। लेकिन इसी दौरान मौका पाकर बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया।

इस हादसे में आसमां बेगम की मौत हो गई। महिला दिबियापुर की रहने वही थी। मृतक महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए उसके परिजनों को सूचना दे दी है।

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
पढ़ें Hindi News ऑनलाइन lifeberrys हिंदी की वेबसाइट पर। जानिए देश-विदेश और अपने प्रदेश से जुड़ीNews in Hindi

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com